Top 10 Good Morning Images, Pictures, Photos, Greetings for WhatsApp

 GOOD MORNING  GREETING CARD PIESCTUR PHOTOS 
AND GIFs

Find The Good Morning images and pictures. Browse our great collection of pictures here and select 

and  Shere

 it with your friends.


Good Morning
Good Morning

Good Morning

Good Morning
Good Morning

Good Morning
Good Morning

Good Morning

Good Morning



  सुदामा चरित


प्रश्न:- सुदामा की दीन दशा देखकर श्री कृष्ण जी 
की क्या मनोदशा हुई? अपने शब्दों में लिखिए। 

उत्तर:- सुदामा की दीन दशा को देखकर दुख के
 कारण श्री कृष्ण जी की आंखों से अश्रुधारा
 बहने लगी उन्होंने सुदामा के पैरों को धोने के
 लिए पानी मंगवाया परंतु उनकी आंखों से इतने
 आंसू निकले कि उन्ही आंसुओं से सुदामा के
 पैर धुल गए।

प्रश्न:-"पानी  परात को छुयो नहिं, नैनन के जल
 सोंं पग धोए।" पंक्ति में वर्णित भाव का वर्णन
 अपने शब्दों में कीजिए।

उत्तर:- प्रस्तुत दोहे में यह कहा गया है कि 
श्री कृष्ण जी ने अपने बाल सखा सुदामा के
 आगमन पर उनके पैरों को धोने के लिए परात
 में पानी मंगवाया परंतु सुदामा की दुर्दशा
 देखकर उनको इतना कष्ट हुआ कि आंसुओं 
से ही सुदामा के पैर धूल गए। अर्थात परात में
 लाया गया जल व्यर्थ हो गया।

प्रश्न "चोरी की बान में हौ जू प्रवीने।
(क) उपयुक्त पंक्ति कौन किसे कह रहा है? 

उत्तर:- श्री कृष्ण जी अपने बाल सखा सुदामा 
से कह रहे हैं।

(ख) इस उपालंभ शिकायत के पीछे कौन सी
 पुरानी कथा है? 

उत्तर:- जब श्री कृष्ण जी और सुदामा आश्रम में
 अपनी-अपनी शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। उसे
 समय एक दिन वह जंगल में लड़कियां एकत्र
 करने के लिए जाते हैं। गुरु माता ने उन्हें रास्ते 
में खाने के लिए चने दिए थे। सुदामा श्री कृष्ण
 जी को बिना बताए चोरी से चने खा लेते हैं। 
 उसी चोरी की तुलना करते हुए श्री कृष्ण जी
 सुदामा को दोष देते हैं।

प्रश्न:- द्वारका से खाली हाथ लौटते समय सुदामा
 मार्ग में क्या-क्या सोचते जा रहे थे वह श्री कृष्ण
 जी के व्यवहार से क्यों खींच रहे थे सुदामा के 
मन की दुविधा को अपने शब्दों में पूरा कीजिए। 

उत्तर:-द्वारका से खाली हाथ लौटते समय
 सुदामा का मन बहुत दुखी था वह श्री कृष्ण 
जी द्वारा धन-दौलत न देकर विदा करने की 
जगह चोरी का आरोप लगाने के कारण वह 
खीझ रहे थे।

प्रश्न:- अपने गांव लौट कर जब सुदामा अपनी 
झोपड़ी नहीं खोज पाए तब उनके मन में 
क्या-क्या विचार आए कविता के आधार 
पर स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर:- गांव लौटकर अपनी झोपड़ी नहीं खोज 
पाने से सुदामा को ऐसा लगता है जैसे की वह 
द्वारका वापस आ गए हो क्योंकि गांव में अब 
स्वर्ण महल और सवारी के लिए हाथी-घोड़े खड़े
 थे।

कविता से आगे 

प्रश्न:- द्रुपद और द्रोणाचार्य भी सहपाठी थे
 इनकी मित्रता और शत्रुता की कथा महाभारत 
से खोजकर सुदामा के कथानक से तुलना
 कीजिए।

उत्तर:- महर्षि अग्निवेश के आश्रम में पढ़ते समय 
द्रुपद और द्रोणाचार्य परम मित्र थे बाद में द्रुपद 
राजा और द्रोणाचार्य गरीब हो गए एक बार जब 
द्रोणाचार्य द्रुपद के राजमहल सहायता के लिए 
गए तो द्रुपद ने उनका अपमान यह कहकर किया 
कि राजा का मित्र राजा ही हो सकता है जिससे 
दोनों में शत्रुता हो गई इसके विपरीत 
श्री कृष्ण जी को न केवल सुदामा की मित्रता याद 
थी बल्कि उन्होंने उनका सहयोग भी किया।

प्रश्न:-उच्च पद पर पहुंचकर या अधिक समृद्ध होकर 
व्यक्ति अपने निर्धन माता-पिता भाई बंधुओं से 
नजर फेरने लग जाता है ऐसे लोगों के लिए सुदामा 
चरित्र कैसी चुनौती खड़ी करता है लिखिए। 

उत्तर:-सुदामा चरित्र हमें यह शिक्षा देता है कि 
जीवन में संबंध बड़ा होता है पद या धन नहीं उच्च 
पद मिलने या समृद्ध होने पर भी हमें घमंड नहीं  
करते हुए मित्रों और संबंधियों का सम्मान और 
सहयोग करना चाहिए मुसीबत में यही हमारे 
काम आते हैं।
Top 10 Good Morning Images, Pictures, Photos, Greetings for WhatsApp Top 10 Good Morning Images, Pictures, Photos, Greetings for WhatsApp Reviewed by Blogger on June 02, 2024 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.